म्याना में अकीदत के साथ मना मोहर्रम,मातम की धुन के बीच निकले ताजिए
मोहन शर्मा म्याना गुना

म्याना इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की महान कुर्बानी को याद करते हुए म्याना में मोहर्रम का पर्व बेहद अकीदत, अगाध श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। गुरुवार रात म्याना में पारंपरिक गश्त के बाद, शुक्रवार दोपहर को म्याना शहर में गगनभेदी निशानों और या हुसैन की सदाओं के साथ भव्य ताजिया जुलूस निकाले गए।शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज और हल्की बूंदाबांदी के चलते अकीदतमंदों ने ताजियो में लोगों के उत्साह और अकीदत में कोई कमी नजर नहीं आई।म्याना में शाम होते ही जुलूस की शुरुआत हैरतअंगेज अखाड़ेबाजी और पारंपरिक करतबों के साथ हुई जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए। गली-मोहल्लों और चौराहों पर फूल-मालाओं से ताजियों का इस्तकबाल किया गया। पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए मन्नतधारी और आम लोग अपने परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना के लिए ताजियों के नीचे से निकले। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए म्याना थाना प्रभारी के नेतृत्व पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।अंजुमन इस्लाम कमेंटी द्वारा ताजिया बनाने वाले,बुजुर्ग,गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार का फूलमाला,सौंपा एवं शील्ड देकर सम्मान कियाम्याना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट
