सनगार्नर द्वारा स्थापित सौर्य ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण प्रकृति का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी-सिंधिया

केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुटियावद में सनगार्नर एनर्जीज लिमिटेड एवं इसकी सहायक कंपनी द्वारा स्थापित 2 मेगावाट एवं 1.8 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का विकास प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किया गया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया नेइस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अक्षय ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा इस पहल की सराहना की।यह परियोजना केवल एक ऊर्जा संयंत्र नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।सौर्य ऊर्जा प्रकृति का अनमोल उपहार है। इसका उपयोग करके हम पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास—तीनों लक्ष्यों को एक साथ प्राप्त कर सकते हैं। इस संयंत्र के शुरू होने से स्वच्छ बिजली का उत्पादन होगा, पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होगी तथा क्षेत्र के विकास और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।इन दोनों सौर संयंत्रों से प्रतिवर्ष लगभग 60 लाख यूनिट स्वच्छ विद्युत उत्पादन होने का अनुमान है, जो ग्रामीण 11 केवी फीडरों के माध्यम से क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। मीटरिंग एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएँ आगामी 10 से 15 दिनों में पूर्ण होने के उपरांत नियमित विद्युत आपूर्ति प्रारंभ होगी।नोएडा स्थित सनगार्नर एनर्जीज लिमिटेड सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरियों तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं के ईपीसी कार्यों के क्षेत्र में कार्यरत एक अग्रणी कंपनी है।कंपनी के प्रबंध निदेशक सुमित तिवारी, कार्यकारी निदेशक रजनीश गौड़ एवं वरिष्ठ सलाहकार विकास सिंह ने गुना जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरकार की अक्षय ऊर्जा संबंधी पहलों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को हरित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव,आदि उपस्थित रहे !