सर्व धर्म समाज गुना द्वारा पूज्य मुनि श्री का पाद प्रक्षालन रविवार को

गुना। नगर में विराजित राष्ट्रीय जैन संत जगत पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का दो दिवसीय प्रवास दिनांक 28 एवं 29 जून को श्री मुनिसुव्रत नाथ जिनालय तेलघानी स्थित मंदिर पर हो रहा हे। बड़े ही हर्ष का विषय हे कि भारत के इतिहास में पहली वार सर्व धर्म समाज गुना द्वारा पूज्य मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कार्यक्रम दिनांक 28 जून, रविवार को दोपहर 3 बजे से सांयकाल 6 बजे तक स्थान राजश्री होटल के पास होने जा रहा हे। जिसको लेकर श्री मुनि सुव्रत नाथ जिनालय कमेटी गुना द्वारा सर्व समाज के सभी महिला एवं पुरुष वर्ग से आव्हान कर सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने का विनम्र आग्रह किया गया हे।