मनावर के सांदीपनि विद्यालय के भवन में

मनावर से शकील खान 9755 49 87 52 मनावर निप्र मनावर प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम अंतर्गत जनपद पंचायत बनाने में जनपद शिक्षा केंद्र मनावर के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई. उक्त आयोजन में विभिन्न शासकीय स्कूलों के मध्यान्ह भोजन समूह ने सहभागिता की इस प्रकार कुल 23 समूह की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में विभिन्न समूह को प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के रूप में गणेश जर्मन जिला पंचायत सदस्य, सोहन सोलंकी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, मगन भाटिया, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.साथ ही विभाग से बी आर सी किशोर बागेश्वर ने कार्यक्रम की सार्थकता बताते हुए इसे स्कूल बच्चों को स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन हेतु प्रोत्साहन कार्यक्रम बताया. इस अवसर पर गणेश जर्मन एवं सोहन सोलंकी द्वारा प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम एवं शालाओं में मध्यान्ह भोजन गुणक्तापुर प्रदाय करने हेतु सुझाव दिए.कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य सोहन शिंदे बीएससी भागीरथ राठौर अशोक सोलंकी, भरत बरफा, मांगीलाल मसाने हुकमचंद अगल्चा, प्रकाश वर्मा, मोतीलाल मंडलोई,दीपेंद्र पाठक, महेंद्र अलावा, आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक सुरेश पाटीदार ने किया और आभार बी ए सी भागीरथ राठौर ने माना.
