धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को गुजरात से कराया सकुशल बरामद

निसरपुर गोपाल तेलंगे कुक्षी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और उसके साथ हुए गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी और उसके सहयोगी लखन उर्फ घोटु को दबोचा है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।ये है मामलामामले की शुरुआत 26 मई 2026 को हुई, जब ग्राम निम्बोल के निवासी एक दंपत्ति ने पुलिस चौकी निसरपुर में अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 23 मई की रात को उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन करने के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो थाना कुक्षी में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस की तत्परता से मिली सफलतामामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निसरपुर रवि वास्के और उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।पुलिस ने निसरपुर से गुजरात मजदूरी करने जाने वाले लोगों से संपर्क साधा और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन पड़ताल की। अंततः पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग किशोरी को गुजरात से वापस सुसारी लाया जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और कुक्षी बस स्टैंड पर गुजरात से आने वाली बस से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।शादी का झांसा देकर कर रहा था हैवानियतपीड़िता के कथनों और पुलिस की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे हुए। पीड़िता ने बताया कि बाल अपचारी आरोपी उसे शादी का झांसा देकर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी ने पहले उसे अपने जीजा लखन के ग्राम सुसारी स्थित घर पर रखा, जहाँ पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद लखन ने अपनी मोटरसाइकिल से दोनों को गुजरात जाने वाली बस में बिठाया। आरोपी बाल अपचारी पीड़िता को गुजरात के गांधीधाम ले गया, जहाँ एक झोपड़ी में 25 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और लगातार दरिंदगी की। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में बीएनएस की गंभीर धाराओं में तथा पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं का इजाफा किया। और बाल अपचारी: 17 वर्ष 6 माह के आरोपी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय, धार में पेश किया गया, जहाँ से उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।सह-आरोपी: लखन उर्फ घोटु (24 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी को पनाह दी, उकसाया और अपराध में सहयोग किया।टीम का विशेष योगदानइस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव, चौकी प्रभारी निसरपुर रवि वास्के, साइबर प्रभारी प्रशांत गुंजाल, सउनि भुवान चौहान, आरक्षक प्रशांतसिंह, शुभम, रविन्द्र, गौरव, किशन और थानसिंह ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।