Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

प्रेदशव्‍यापी “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

By Mohan Sharma
June 24, 2026 2 Min Read
0

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर — मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान *”सेफ क्लिक 2.0″* के अंतर्गत आज जिला आलीराजपुर में अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह द्वारा किया गया। उक्‍त प्रदेशव्‍यापी *”सेफ क्लिक 2.0″* अभियान दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष मक्कु परवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रिंकेश तवर, सांसद प्रतिनिधि श्री गोविंद गुप्ता, सम्मानित पत्रकारगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष मक्कु परवाल द्वारा जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” अभियान की सराहना की गई। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता बरतें तथा साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया गया कि पूर्व में भी “सेफ क्लिक” अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया था तथा “सेफ क्लिक 2.0″ उसी अभियान का उन्नत एवं विस्तारित संस्करण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों के लगातार बदलते स्वरूप को देखते हुए विशेष रूप से युवाओं एवं नई पीढ़ी को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाना आवश्यक है। आज दिनांक को *”सेफ क्लिक 2.0”

* अभियान का जिलास्‍तरीय मुख्‍य कार्यक्रम पुलिस नियंत्रण कक्ष आलीराजपुर मे हुआ, साथही जिले के थाना आजादनगर, कटिठवाडा, उदयगढ मे भी थानास्‍तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं वित्तीय साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह द्वारा उपस्थित सभी नागरिकों को *साइबर सुरक्षा शपथ* दिलाई गई तथा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु *सायबर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।*जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के माध्यम से आगामी दिनों में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा सके। आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्‍योति उमठ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्री त्रिलोक सिंह पंवार, अअपु आलीराजपुर श्री अश्‍विनी कुमार, रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा, थाना प्रभारी आलीराजपुर सोनू सिटोले एवं सॉयबर टीम उपस्थित रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Next

ऑर्ट ऑफ़ लिविंग के नियमित गुरुवार सत्संग के 18 वर्ष पूर्णउन्नीस वें वर्ष में होगा प्रवेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER