Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Mohan Sharma
June 24, 2026 2 Min Read
0

*शकील खान मनावर से 9755 498752मनावर निप्र मनावरपुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज लायंस जूनियर कॉलेज, मनावर में छात्र-छात्राओं के लिए साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में एसडीओपी मनावर श्री बृजेश कुमार मालवीय, थाना प्रभारी मनावर श्री ईश्वरसिंह चौहान एवं साइबर पुलिस के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फेक प्रोफाइल, डिजिटल अरेस्ट तथा बैंकिंग फ्रॉड आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोपनीयता बनाए रखने एवं साइबर सुरक्षा के विभिन्न उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से संबंधित प्रश्न पूछे,

जिनका अधिकारियों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री सुखदेव पाटीदार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर खतरों के प्रति जागरूक बनाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।*धार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें।*

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ग्राम खामनी से राजपूत परिवार की बेटी बनी एम बी बी एस डॉक्टर

Next

प्रेदशव्‍यापी “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER