Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

तिरला में रसोइयों का महाकुंभ: विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कुकिंग प्रतियोगिता संपन्नशासकीय कन्या हाई स्कूल तिरला में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

By Mohan Sharma
June 23, 2026 2 Min Read
0

, रसोइयों ने दिखाई पाक कला की उत्कृष्ट झलकतिरला-पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र तिरला के तत्वावधान में शासकीय कन्या हाई स्कूल तिरला में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह भव्य कुकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। साथ ही जनपद पंचायत स्तरीय एमडीएम महिला पाक कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें रसोइया बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासकीय शालाओं में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार, स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा रसोइयों के कौशल उन्नयन को सशक्त बनाना था।अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिकार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सीताराम सिंगार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष मनुबाई पाटीदार एवं सरपंच आरती पटेल उपस्थित रहीं। वीरेंद्र पाटीदार प्रदीप पाटीदार एवं मुख्य प्रशासनिक अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सीईओ जिम्मी बाहेती मौजूद रहीं

।शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों में सीएम राइज स्कूल की प्राचार्य सीमा मिश्रा एवं कन्या हाई स्कूल की प्राचार्य कल्पना नालकर भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की जानकारी विकासखंड स्रोत समन्वयक मुकेश सक्सेना ने दी।इसके साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विश्वास पांडे, संजय मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रसोइयों ने दिखाया उत्कृष्ट पाक कौशलप्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं संकुलों से आई रसोइया बहनों ने स्वच्छता, पोषण मूल्य एवं स्वाद के आधार पर पौष्टिक भोजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा व्यंजनों का मूल्यांकन किया गया।प्रतियोगिता परिणामप्रथम पुरस्कार (₹5000): कलाबाई (प्राथमिक विद्यालय, गंगानगर)द्वितीय पुरस्कार (₹3000): पार्वती बाई (खेड़ी), सुमित्रा बाई (मॉडल स्कूल, तिरला)तृतीय पुरस्कार (₹2000): पिंकी बाई (आहु), पार्वती बाई (कन्या हाई स्कूल, तिरला), रेशम बाई (तिरला)सांत्वना पुरस्कार (₹1000): नारोदी बाई (डडीला), राबिन बाई (पाडलिया), राजू बाई (सरकनपुर), गेंदी बाई (आहु)सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।व्यवस्था एवं संचालनपूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में बीआरसी कार्यालय तिरला की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बीएसी सुषमा गोसर, नारायण पाटीदार, मनोज मुकाती, कमलेश पांडे एवं एमआरसी कामिनी लिखार ने व्यवस्थाएं संभालीं।मंच संचालन महेशदास साधु द्वारा किया गया तथा समापन पर आभार प्रदर्शन भी उन्हीं द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया गया।फोटो कैप्शनकार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं प्रतियोगी

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

हरी फाटक क्षेत्र से बेगमबाग होते हुए नीलकंठ द्वार की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन नहीं किए जाने संबंधी प्रस्ताव उज्जैन जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक

Next

तिरला में रसोइयों का महाकुंभ: विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कुकिंग प्रतियोगिता संपन्नशासकीय कन्या हाई स्कूल तिरला में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER