हरी फाटक क्षेत्र से बेगमबाग होते हुए नीलकंठ द्वार की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन नहीं किए जाने संबंधी प्रस्ताव उज्जैन जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक

हरी फाटक क्षेत्र से बेगमबाग होते हुए नीलकंठ द्वार की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन नहीं किए जाने संबंधी प्रस्ताव उज्जैन जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आज में उप पुलिस अधीक्षक यातायात दिलीप परिहार व थाना प्रभारी यातायात इन्द्रपाल सिंह की उपस्थिति में ऑटो एवं ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात के सुचारू संचालन एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत हरी फाटक क्षेत्र से बेगमबाग होते हुए नीलकंठ द्वार की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन नहीं किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गईबैठक में उपस्थित ऑटो एवं ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी वाहन चालकों से निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने एवं शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में यातायात पुलिस के अधिकारीगण एवं ऑटो-ई रिक्शा संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।