Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करना सभी के सहयोग से ही संभव है – वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन

By Mohan Sharma
June 23, 2026 2 Min Read
0

बुरहानपुर नि.प्र. – आयुक्त सामाजिक न्याय एंव् दिव्यांगजन सशक्तिकरण म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 17 जून से 26 तक चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर जिले की एकमात्र दिव्यांगजनों की मूक बधिर अंध विद्यालय के सभागार में सामाजिक न्याय एंव् दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बुरहानपुर , समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया l उक्त कार्यक्रम अवसर पर जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जनजाग्रति संस्था के कार्यकारणी सदस्य कैलाश अग्रवाल ,जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव एवं जनजाग्रति संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन , जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर की अध्यक्ष डॉ किरण सिंह के साथ साथ आमंत्रित सम्बन्धित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक ,शाला समस्त स्टाफ एवं छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे l

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की नशा चाहे किसी भी नशीले पदार्थ का हो वह इन्सान को इन्सान नही हैवान बनाने में कोई कसर नही छोड़ता है उस अवस्था में इन्सान अपने स्वयं के साथ साथ घर परिवार को तो बर्बाद करता ही है समाज को भी बदनाम करता है l देश के समस्त समाज के महानुभवो से करबद्ध विनम्र प्रार्थना है की हर समाज में एसी व्यवस्था की जाए की कोई भी समाज का व्यक्ति नशा ना कर पाए क्योकि नशा सिर्फ और सिर्फ बर्बादी का कारण है l तभी हम सभी के सहयोग से नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में सहायक सिद्ध हो सकते है l आप सभी का छोटासा प्रयास समाज ,प्रान्त व् देश को उन्नति की और अग्रसर करेगा l कार्य्रकम का संचालन डॉ किरण सिंह ने किया एवं उपस्थित जनों का आभार कैलाश अग्रवाल ने माना l सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन के मुद्दे पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की दिल्ली में निर्णायक पहल – वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव से मुलाकात

Next

कसरावद कृषि उपज मंडी में योग दिवस मनाया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER