Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन के मुद्दे पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की दिल्ली में निर्णायक पहल – वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव से मुलाकात

By Mohan Sharma
June 23, 2026 2 Min Read
0

, कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन बुरहानपुर। ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों के लगभग 11 माह से लंबित वेतन और उनसे जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील लगातार गंभीरता के साथ प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सांसद ने सोमवार को नई दिल्ली में वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव से महत्वपूर्ण मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की सुरक्षा का विषय प्रमुखता से रखा।मुलाकात के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने सचिव को अवगत कराया कि लंबे समय से वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है। लगभग 11 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कई कर्मचारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तथा परिवारों के समक्ष आजीविका चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है।सांसद ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं और ऐसे विषयों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निर्णय लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों के हितों और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए समस्या के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया। *दिया आश्वासन* चर्चा के दौरान वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव ने मामले को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर उचित कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के कर्मचारियों, श्रमिकों और आम नागरिकों से जुड़े विषयों को लेकर सांसद लगातार प्रयासरत हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

माननीय मुख्यमंत्री जी शिक्षकों के साथ अन्याय ना हो बुरहानपुर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित

Next

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करना सभी के सहयोग से ही संभव है – वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER