श्री शालिकराम चौधरी के अजाक्स शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष

व्यक्तबुरहानपुर। म.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री शालिकराम चौधरी की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।यह नियुक्ति उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कर्मठता, समर्पण तथा समाज एवं कर्मचारी हितों के प्रति निरंतर किए गए उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान है। श्री चौधरी ने सदैव शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर श्री शालिकराम चौधरी को अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चौधरी के नेतृत्व में अध्यापक प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेगा।संगठन के पदाधिकारियों ने भी विश्वास व्यक्त किया कि श्री शालिकराम चौधरी के नेतृत्व में अजाक्स का अध्यापक प्रकोष्ठ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उनकी दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व क्षमता संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।इस अवसर पर संतोष निंभोरे, प्रमिला सागरे, जयराम निराले, संजय अटकड़े, यू.आर. मोरे, उदय सिंह मोगरे, राजाराम शाह, मनोहर गवले, सुधाकर साल्वे, मंगल वाघ, अतुल उईके सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री शालिकराम चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं गौरवशाली कार्यकाल की कामना की। यह जानकारी अजाक्स जिला बुरहानपुर के तहसील अध्यक्ष संतोष निंभोरेने दी ।
