मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 21 जून को सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में योग दिवस का आयोजन

मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 21 जून को सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में योग दिवस का आयोजन संकुल स्तर पर किया गया जिसमें सांदीपनि विद्यालय शाहपुर के शिक्षक व छात्र-छात्रा शासकीय कन्या विद्यालय शाहपुर के छात्रा व शिक्षक सम्मिलित हुए इस अवसर पर नगर परिषद शाहपुर से नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी जी, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल चौधरी जी, श्री आकाश रांखोंडे भाजपा मंडल अध्यक्ष शाहपुर ,श्री विनोद चौधरी जी पार्षद प्रतिनिधि, प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय शाहपुर, श्री विट्ठल किरोचे जी, श्री मनोज भैया, सीएमओ श्री दिलीप चौहान जी, श्री ईश्वर वरखड़े जी, श्री उमेश महेश्री,अजय महाजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना तथा निर्धारित लाइव प्रसारण से प्रारंभ होकर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन के समापन पश्चात् संकुल प्राचार्य श्री धर्मेंद्र देशमुख व श्री नितिन पाटिल के द्वारा सभी आसन एवं योग को बताया गया। उद्बोधन की कड़ी में श्री आकाश राखोंडे जी, श्री विनोद चौधरी जी, एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी जी ने योग दिवस के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं योग दिवस की शुभकामनाएं दे श्री रविंद्र चांदने शिक्षक के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समापन हुआ
