Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

म्याना थाना पुलिस की सतर्कता एवं सुनियोजित घेराबंदी से अंतर्राज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़ राजस्थान से मध्यप्रदेश लाए जा रहे डोडाचूरा की बड़ी खेप पकड़ी, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

By Mohan Sharma
June 21, 2026 4 Min Read
0

नशे के अवैध करोबार पर गुना पुलिस का कड़ा प्रहार म्याना थाना पुलिस की सतर्कता एवं सुनियोजित घेराबंदी से अंतर्राज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़ राजस्थान से मध्यप्रदेश लाए जा रहे डोडाचूरा की बड़ी खेप पकड़ी, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार 70 लाख रुपये मूल्य का 106 किलो से अधिक डोडाचूरा एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रेक्स गाड़ी जप्त* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर सख्त एवं प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस ने एक बड़ी एवं उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए राजस्थान से मध्यप्रदेश लाई जा रही डोडाचूरा की बड़ी खेप पकड़ी है । पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर करीब 70 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रेक्स गाड़ी का जप्त किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना म्याना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फतेहगढ़-बमोरी क्षेत्र की ओर से एक व्यक्ति सफेद रंग की फोर्स ट्रेक्स गाड़ी क्रमांक MP08 ZK 4756 में बड़ी मात्रा में डोडाचूरा भरकर पाटई हाईवे की ओर ले जाया जा रहा है । डोडाचूरा तस्करी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए म्याना थाना पुलिस द्वारा रणनीति बनाकर तत्काल तस्करों की धरपकड़ हेतु पुलिस की एक विशेष टीम रवाना हुई । पुलिस टीम बिना कोई समय गवांए तुरंत ऊमरी-पाटई रोड़ पर पहुंची और सुनियोजित तरीके से नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन के आने का इंतजार किया । कुछ ही समय बाद ऊमरी तरफ से मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया अनुसार ट्रेक्स गाड़ी के आने पर पुलिस द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु गाड़ी के चालक ने पुलिस को देखते ही गाड़ी को एकदम से गोपालपुरा के जंगल की ओर मोड़ दिया और भागने का प्रयास किया । किंतु पुलिस टीम द्वारा साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए वाहन का लगातार पीछा किया । पुलिस की घेराबंदी देखकर गाड़ी चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने तत्काल घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम देव सिंह पुत्र मोहनलाल बंजारा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मदनाखेड़ी थाना बापचा जिला बारां (राजस्थान) का बताया एवं मुखबिर सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही करते वाहन की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान वाहन में एक समान 07 प्लास्टिक बोरे मिले, जिन्हें खोलकर देखने पर उनमें मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया । जिनका बजन करने पर सभी सात कट्टों में भरे हुए डोडाचूरा का कुल वजन 106.460 किलोग्राम पाया गया । आरोपी के कब्जे से बरामद डोडाचूरा की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त फोर्स ट्रेक्स वाहन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है । इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 70 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । प्रारंभिक पूछताछ में डोडाचूरा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आने पर पुलिस द्वारा आरोपी देव सिंह बंजारा एवं अन्य फरार आरोपियों के विरूद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 158/26 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा इस अवैध कारोबार से जुड़े संभावित नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य फरार आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है ।

अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस की इस सफल कार्यवाही में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, प्रधान आरक्षक अशोक गुर्जर, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, प्रधान आरक्षक सतीष जैन, प्रधान आरक्षक दीपक तोमर, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक रामकृष्ण जाटव, महिला आरक्षक पूनम रघुवंशी तथा झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है । गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

समाजसेवी शिवा सदुभाऊ शिरकरे का हुआ निधन

Next

मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 21 जून को सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में योग दिवस का आयोजन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER