Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

स्कूल चले हम अभियान के तहत पीएमश्री विद्यालय पहुंचे कलेक्टर, विद्यार्थियों को दिया सफलता और व्यक्तित्व विकास मंत्र

By Mohan Sharma
June 18, 2026 2 Min Read
0

सपने बड़े देखो, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करो; योग-ध्यान के साथ खेलों से भी जुड़े – कलेक्टर*गुना (ईएमएस)। “खूब बड़े सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए अभी से मेहनत शुरू करो। योग, ध्यान और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाओ। स्वस्थ रहोगे तभी अपने परिवार, समाज और देश का भला कर सकोगे। नई-नई जगहों पर घूमो, दुनिया को समझो, इससे सोच का दायरा बढ़ता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।” यह बात कलेक्टर श्री किशोर कुमार ने गुरुवार को स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुरानी छावनी स्थित पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों से कही।स्वागत गीत से किया अभिनंदनविद्यालय पहुंचने पर कलेक्टर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विद्यार्थियों से पूछा— क्या है आपका सपना?कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके भविष्य के सपनों के बारे में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं और कहा कि यह उम्र बड़े लक्ष्य तय करने की है। यदि विद्यार्थी अभी से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक आदतों को अपनाएं तो जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज से करें दिन की शुरुआतकलेक्टर ने विद्यार्थियों को नियमित योग, मेडिटेशन और व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दिन की शुरुआत योग, ध्यान अथवा एक्सरसाइज से करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और देश के विकास में बेहतर योगदान दे सकता है।21 जून से पहले शुरू करें योग की तैयारीअंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 21 जून को जिलेभर में योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अभी से योगाभ्यास शुरू करने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है।विद्यालय की विशेषताओं और उपलब्धियों की ली जानकारीभ्रमण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पूछा कि उन्हें अपने विद्यालय में सबसे अच्छा क्या लगता है। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यालय की उपलब्धियों और विशेषताओं की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि विद्यालय में लगभग 25 शिक्षक कार्यरत हैं तथा वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 700 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।“गुना गुलाब गुनिया, देखेगी दुनिया” का दिया संदेशकलेक्टर ने ‘गुना गुलाब गुनिया, देखेगी दुनिया” उल्लेख करते हुए कहा कि गुना केवल एक नाम नहीं, बल्कि विकास, समृद्धि और खुशहाली को गुणा करने का संदेश है। उन्होंने कहा कि गुलाब प्रगति, सौंदर्य और समृद्धि का प्रतीक है। विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने की सीख भी दी। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं पेन वितरित कर अध्ययन के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल, प्रभारी प्राचार्य श्री राजनारायण शर्मा सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

उज्जैन में 19 से 21 जून तक आयोजित होगी अखिल भारतीय ‘‘बालिका शिक्षा’’ कार्यशाला

Next

गुना में ऐतिहासिक पंचमुखी पंचकल्याणक का शंखनाद, भव्य घटयात्रा में हाथियों और बग्गियों पर निकले इंद्र परिवार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER