जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली द्वारा आज दिनांक 17/06/2026 को जायंट्स फेडरेशन के संस्थापक विश्व चेयर पर्सन पद्मश्री नाना चुडासमा जी के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया गया शिविर में लगभग 35 रक्तवीरो ने रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहयोग किया रक्तदाताओं को फ्रूट ज्यूस एवं फल प्रदान किए गए और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर अंजू काटरवार ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई दान नहीं अध्यक्ष मंगला दुबे ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए यह सबसे बड़ी मानव सेवा है एक व्यक्ति के रक्त दान से तीन व्यक्तियों की जान बच सकती है इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी संस्था को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया फेडरेशन ऑफिसर अंजू काटरवार अध्यक्ष मंगला दुबे प्रशासन संचालक प्रेमलता सांकले कृष्णा चौहान कुसुम शिंदे ब्लड बैंक इंचार्ज रुशाली ,रेखा ,दुबे जी अन्य स्टॉफ एवं रक्तदाता उपस्थित रहे