Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

भारत देश के स्पेशल दिव्यांग विद्यार्थियों ने स्कूल चले अभियान के अंतर्गत हाथ धुलाई कार्यक्रम कर शाला में किया प्रवेश

By Mohan Sharma
June 17, 2026 2 Min Read
0

बुरहानपुर नि.प्र. – एतिहासिक जिला पर्यटन नगरी बुरहानपुर की धरा पर स्थित विगत 31 वर्षो से जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूक बधिर अंध विद्यालय के 2026 – 27 के नविन सत्र का शुभारम्भ आज मूक बधिर अंध विद्यालय के अंतर्गत बुरहानपुर शहर के वरिष्ठ समाज सेवी एवं उद्योगपति व रोटरी क्लब बुरहानपुर के आगामी सत्र के अध्यक्ष जयप्रकाश लखोटिया के मुख्य आतिथ्य ,रोटरी क्लब बुरहानपुर के वर्तमान सचिव प्रिंस सेठिया के विशेष आतिथ्य एवं ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की चित्रछाया पर दीप प्रज्वलन व् माल्यार्पण से हुआ l उक्त अवसर पर जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव महेंद्र जैन , कोषाध्यक्ष सुनील कक्कड़ ,रोटरी क्लब बुरहानपुर के डिस्ट्रिक्ट DES प्रशांत श्रॉफ ,प्रफुल मुंशी ,अमर पोहानी ,ट्रस्ट सदस्य डॉ किरण सिंह के साथ साथ शाला प्राचार्य देविदास चौहान व् विद्यार्थियों के अभिभावक गण व समस्त स्टाफ उपस्थित था

कार्यक्रम अवसर पर प्रथम दिवस भारत देश के स्पेशल दिव्यांग विद्यार्थियों का हाथ धुलाई कार्यक्रम के अंतर्गत पधारे हुए अतिथियों द्वारा हाथ धुलाई कर , गुलाब के फुल से स्वागत व तिलक लगाकर व ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारा आरती उतारकर विद्यार्थियों का शाला में प्रवेश कराया गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश लखोटिया ने कहा मै आज अपने आपको बहुत भाग्यशाली समझता हु की जहा पर ऐसे बच्चो का शिक्षण कराया जाता है जो इस देश के स्पेशल दिव्यांग विद्यार्थी है l मुझे बहुत गर्व है की यह संस्था उस क्षेत्र में कार्य कर ही है जिसमे स्पेशल बच्चे स्वावलंबी बनकर इस देश के विकास में सहायक बन रहे है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष अतिथि प्रिंस सेठिया ने कहा की एसी शाला के माध्यम से ही स्पेशल दिव्यांग बच्चो का शिक्षण कराया जाना शिक्षा के क्षेत्र में एक ठोस कदम उठाने जैसा कार्य है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने कहा की ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश श्रॉफ ने जो पौधा एक दिन का बोया था आज वही पौधा 31 वर्ष का होकर इस देश के उन होनहार बच्चो को निशुल्क शिक्षण करवाकर ,सभी सुविधाए निशुल्क मुहय्या कराकर एक एसा कार्य ट्रस्ट सदस्यों व दानदाताओ के माध्यम से कर रहे है इससे निश्चित रूप से यह प्रतीत होता है की इस शाला का कदम जिस दिशा में जा रहा है वह एक उचित और उपयुक्त कदम है l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन महेंद्र जैन द्वारा किया गया एवं उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल एवं सुनील कक्कड़ द्वारा दी गई l सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

“नगर परिषद् शाहपुर द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ के शिविर” का आयोजन किया

Next

सेजावाड़ा में पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलमेट बैंक से 200 हेलमेटों का वितरण कर नागरिकों को किया जागरूक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER