Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

मंदिर, मस्जिद, स्कूल एवं राजमार्ग से हटें शराब दुकानें – सरकार राजस्व के चक्कर में युवाओं की जान ले रही है: दत्तू मेढ़े

By Mohan Sharma
June 17, 2026 2 Min Read
0

बहादरपुर स्थित शराब दुकान के विरोध में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीण महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहादरपुर-लोनी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान का लंबे समय से सभी समुदायों द्वारा विरोध किया जा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहा है।उन्होंने बताया कि संबंधित शराब दुकान राजमार्ग के किनारे स्थित है तथा इसके आसपास मंदिर, मस्जिद एवं बालिका विद्यालय का मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन छात्राओं, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं का यहां से आवागमन होता है। ऐसे में शराब के नशे में धुत लोग अक्सर अशोभनीय एवं आपत्तिजनक हरकतें करते हैं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक एवं शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।दत्तू मेढ़े ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार नियमों की अनदेखी कर अपनी मनमानी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अवैध रूप से घर-घर शराब बेचने के लिए विभिन्न मोहल्लों में एजेंट तैयार कर दिए गए हैं, जिसके कारण युवाओं में शराब की लत तेजी से बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे अनेक युवा शराब के अत्यधिक सेवन के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। नशे की लत उनके जीवन को बर्बाद कर रही है और कई मामलों में युवाओं द्वारा आत्महत्या जैसे दुखद कदम उठाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आसपास के कई युवाओं ने फांसी लगाकर अथवा रेलवे पटरी पर जाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।उन्होंने शासन एवं प्रशासन से मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बहादरपुर-लोनी स्थित शराब दुकान को तत्काल हटाया जाए तथा मंदिरों, मस्जिदों, विद्यालयों एवं राजमार्गों के समीप संचालित शराब दुकानों की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके और क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक व्यवस्था बनी रहे। सविता बाई इंगले, सुपड़ा बाई भालेराव, अजंता बाई मसाने, संगीता बाई इंगले, सुमन दांगे, उषा भाई दामोदर, तुलसा बाई लौंडे, रेखा बाई भालेराव, सुनंदाबाई भालेराव, कल्पना बाई इंगले, सुभाष इगले, आदि उपस्थित रहे

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

टास्क फोर्स समिति ने मैहर के 5 स्टोन क्रेशर सीज किए

Next

(शहीद दिवस)असम राज्यिक मुक्तियुंजारु सम्मेलन के तत्वावधान में और असम सरकार के सहयोग से आयोजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER