टास्क फोर्स समिति ने मैहर के 5 स्टोन क्रेशर सीज किए

अमरपाटन ज्ञानेंद्र कुमार यादव की खबर । कलेक्टर मैहर श्रीमती विदिशा मुखर्जी द्वारा गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा तहसील मैहर स्थित स्टोन क्रेसर की जांच जारी है । आज 16 जून को की गई जाँच अनुसार , पर्यावरणीय अनुमति , वृक्षारोपण, बाउंड्रीवॉल, भंडारित किए गए खनिज की मात्रा, स्वीकृत क्षेत्र एवं डायवर्सन की स्थित, स्प्रिंकलर एवं पर्यावरण संबंधी एवं संबंधित उपकरणों की जांच की गई। जांच किए गए स्टोन क्रेशर में आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए। पर्यावरणीय एवं खनिज नियमों के उल्लंघन किए जाने के फलस्वरूप 05 स्टोन क्रेशर में सील बंद कर ताला लगाया गया। जांच किए गए स्टोन क्रेशर निम्नानुसार है1. जय बजरंग स्टोन क्रेशर तिलोरा 2. विंध्यवासिनी स्टोन क्रेशर बठिया3. मां शारदा स्टोन क्रेशर रेउसा 4. अन्नपूर्णा स्टोन क्रेशर सिरमीली5. साई स्टोन क्रेशर बठियाजांच दाल में सुश्री दिव्या पटेल एसडीएम मैहर , श्री जितेंद्र कुमार तहसीलदार मैहर, श्री जी. के. बैगा पर्यावरण अधिकारी, महेंद्र सिंह , आशुतोष मिश्रा सहायक खनि अधिकारी, संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी शामिल रहे।
