गुना में सड़क हादसे में किसान की मौत: खेती से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

*गुना:* नेशनल हाईवे 46 पर भदौरा-म्याना के बीच देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया।*क्या हुआ हादसा?*घटना रात करीब 12:30 बजे की है। 30 वर्षीय चंद्रभान केवट निवासी इकोदिया, थाना बजरंगगढ़ और उसका मौसेरा भाई 35 वर्षीय राजपाल केवट निवासी नईसराय, ऊमरी क्षेत्र में बटाई पर खेती का काम निपटाकर मोटरसाइकिल से वापस नईसराय लौट रहे थे। इसी दौरान म्याना और भदौरा के बीच NH-46 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंद्रभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।*पुलिस कार्रवाई*सूचना पर म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राजपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चंद्रभान का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।*खेती कर चलाते थे परिवार*परिजनों के मुताबिक दोनों युवक बटाई पर खेती कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। काम खत्म कर घर लौटते वक्त ये हादसा हो गया।