“नगर परिषद् शाहपुर द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ के शिविर” का आयोजन किया

नगरीय क्षेत्र शाहपुर में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन निर्देशानुसार हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से “जनकल्याणकारी योजनाओ के शिविरो” का आयोजन दिनांक 12 जून 2026 से 18 जून 2026 तक करने हेतु केलेंडर जारी किया गया है जिसमे विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जावेंगा ! इसी कड़ी में कलेक्टर महोदय एवं श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष नगर परिषद् शाहपुर के आदेशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान के मार्गदर्शन में दिनांक 15.06.2026 को नगर के श्री महात्मा ज्योतिबा फुले (ऐसी) चौराहा पर अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया | शिविर में अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा परिषद् पदाधिकारियों, अधिकारियो कर्मचारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण कर लाभान्वित किया गया | आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर में नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमे वृद्धावस्था पेंशन 03, कल्याणी पेंशन 04, PM स्वनिधि 09, लाडली लक्ष्मी पंजीयन 03, आधार कार्ड संशोधन 06, नामांतरण 02, आधार कार्ड संशोधन 03,आयुष्मान कार्ड 31, आयुष विभाग से मरीजो का परिक्षण 52, KCC पशुपालन 02, जन्म प्रमाण पत्र 05, मृत्यु प्रणाम पत्र 03 इस प्रकार 123 आवेदन प्राप्त हुवे है |दिनांक 12.06.2026 को नगर के डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर चौराहा पर अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में वृद्धावस्था पेंशन 06, कल्याणी पेंशन 01, विधवा पेंशन 02, PM स्वनिधि 08, मातृत्व वंदना 04, आधार कार्ड पंजीयन 01, नामांतरण 05, अनापत्ति प्रमाण पत्र 01, आधार कार्ड संशोधन 04, आयुष्मान कार्ड 19, आयुष विभाग द्वारा मरीजो का परिक्षण 77 इस प्रकार 128 आवेदन प्राप्त हुवे है |उक्त शिविर में अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल चौधरी, श्री विनोद चौधरी, श्री कैलाश असेरकर, श्री पवन बड़ोले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. श्री पियूष भार्गव, संजय चौधरी, श्री वासुदेव वर्मा, श्री रतन सिंग रावत, श्री इश्वर वरखेडे, श्री हिमांशु पाटिल, श्री वसंत महाजन, एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे |