पुंजापुरा थाना उदय नगर पुलिस के द्वारा नकबजनी के प्रकरण में 16 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

अरविन्द सिंह लोधी, गब्बर/एस जे न्यूज़/पुंजापुरा थाना उदय नगर पुलिस के द्वारा नकबजनी के प्रकरण में 16 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी जितेंद्र मानकर निवासी पुंजापुरा को गिरफ्तार किया गया है 2010 में हुई वारदात में आरोपित की तलाश में पूर्व में पुलिस टीम ने कई जगह सर्चिंग की थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपित देवास जिले में ही देखा गया है इसके बाद टीम ने उसे दबोचा और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया