प्रतिभा सम्मान समारोह व कैरियर गाइडेंस की सारी तैयारियां पूर्ण संजय गांधी उद्यान मंदसौर में होगा कल भव्य व ऐतिहासिक कार्यक्रम

मंदसौर माणक लाल प्रजापत जिला न्यूज रिपोर्टर/ प्रतिभा सम्मान समारोह व कैरियर गाइडेंस की सारी तैयारियां पूर्ण संजय गांधी उद्यान मंदसौर में होगा कल भव्य व ऐतिहासिक कार्यक्रम मालवी गुजराती प्रजापति समाज विकास समिति जिला मंदसौर के तत्वाधान में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह व कैरियर गाइडेंस का कार्यक्रम कल दिनांक 14 जून 2026 रविवार को संजय गांधी उद्यान मंदसौर में आयोजित किया जाएगा,,,, l इस कार्यक्रम में कक्षा 10वी व 12 वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओ के अलावा इस वर्ष अपनी मेहनत व लगन के दम पर शासकीय सेवा जॉइन करने वाले युवा तथा समाज के वो वरिष्ठजन जो अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो चुके हैं,,,, इन सभी का सम्मान होगा,,,,,, l उपरोक्त जानकारी समिति सचिव डॉ अंबालाल प्रजापति रेवास देवड़ा तथा सह सचिव भूपेंद्रजी प्रजापति मंदसौर ने संयुक्त बयान में बताया है कि इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम में लगभग 140 प्रतिभागी जिसमे छात्र-छात्रा, शासकीय सेवा में ज्वाइन होने वाले तथा सेवानिवृत्ति कर्मचारी सम्मानित होंगे,,,, l उक्त कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी जी गुर्जर, पूर्व विधायक यशपालसिंहजी सिसोदिया,भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेशजी दीक्षित, राज्यसभा सांसद बंशीलालजी गुर्जर के अलावा एक्सपर्ट के तौर पर डॉ अवधेशजी भाटी तथा वरिष्ठ व्याख्याता ओमप्रकाशजी मेहता उपस्थित रहेंगे,,,l आप समस्त समाज जनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी होनहार छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाएं,,,l कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी रहेगी,, l स्थान:- संजय गांधी उद्यान मंदसौर समय प्रातः 10:00 बजे