Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

खाद कालाबाजारी के विरुद्ध गुना पुलिस की सख्त कार्यवाही ,कैंट थाना पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्राली में डीएपी खाद का अवैध परिवहन पकडा, 82 कट्टे डीएपी खाद बरामद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर खाद एवं ट्रेक्टर ट्राली को किया जप्त

By Mohan Sharma
June 13, 2026 2 Min Read
0

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे डीएपी खाद के मामले में प्रभावी कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित बड़ी मात्रा में डीएपी खाद जप्त की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनांक 12 जून 2026 को थाना कैंट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मावन गांव के पास एक लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली में डीएपी खाद भरकर पगारा की ओर जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए कैंट थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध ट्रेक्टर ट्राली को रोककर जांच की गई । पूछताछ के दौरान ट्रेक्टर चालक ने अपना नाम सिरिया अहिरवार निवासी ग्राम सरखंडी, थाना कैंट गुना का बताया । ट्रॉली की तलाशी लेने पर उसमें डीएपी खाद के 82 कट्टे भरे हुए पाए गए । इसके बाद पुलिस द्वारा चालक सिरिया अहिरवार से खाद से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका एवं न ही कोई संतोषजनक जबाव दे पाया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा कृषि विभाग से जानकारी प्राप्त की गई । जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान में डीएपी खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है । साथ ही चालक के पास उपलब्ध भूमि एवं खाद की मात्रा के संबंध में भी स्थिति संदिग्ध पाई गई । आरोपी चालक द्वारा खाद के क्रय-विक्रय अथवा परिवहन से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रथम दृष्टया उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया जिससे पुलिस द्वारा खाद परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 82 कट्टे डीएपी खाद को विधिवत जप्त कर आरोपी ट्रेक्टर चालक सिरिया अहिरवार के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 439/26, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है । पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है तथा खाद के अन्य स्रोत एवं उसके संभावित अवैध उपयोग की जांच की जा रही है । केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि गिर्राज जाटव, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक रामभरोसा बैरागी एवं एनआरएस की सराहनीय भूमिका सराहनीय रही है ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का बुरहानपुर आगमन पर शानदार स्वागत युवा तरुनाई के कंधों पर राष्ट्र निर्माण का दायित्व. श्याम टेलर

Next

कलयुगी बेटे ने लेली माता पिता की जान कहते हैं ऐसी संतान होने से अच्छा हे निसंतान होना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER