स्कूल भवन निर्माण के नाम पर गरीब आदिवासी विधवा अनपढ़ महिला की जमीन हड़प की गई
गब्बर सिंह ठाकुर देवास

गरीब आदिवासी अनपढ़ महिला की जमीन स्कूल बनाने के नाम पर हड़प लिया गया है!जबकि स्कूल भवन निर्माण अन्य जगह उन्होंने बना लिया और संचालित कर रहे है! उनके नाम है लक्ष्मीनारायण देवड़ा (कोरकु) फूलसिंह रंधे (भीलाला) जगन्नाथ (मृतक) वारिश ( रेखा बाई) (भीलाला)!मेरे साथ धोखाधड़ी की गई 420 की गई! ग्राम पंचायत पांडुतलाब निवासी रामप्यारी बाई कोरकु गरीब आदिवासी अनपढ़ विधवा महिला की पैतृक संपत्ति कृषि भूमि झूठे वादे करके बहला- फुसला कर, किराए के नाम पर दान रजिस्ट्री कराकर जमीन हड़पने का प्रयास किया गया है! आदिवासियों की कृषि भूमि सरकार एवं जिला कलेक्टर की अनुमति के बगैर ही जमीन को दान कर झूठी रजिस्ट्री कर ली गई! संबंधित महिला के पुत्रों ने कहा की दान की गई भूमि पर ना तो स्कूल भवन निर्माण किया ना अपना वादा निभाया हैं !

गांव में भी बैठक करने का प्रयास किया लेकिन गांव के ही इन दबंग लोगों ने गांव पंचायत की भी नहीं सुनी और जमीन देने से मना कर रहे हैं!जमीन स्कूल भवन निर्माण के लिए दिया था! लेकिन निर्माण नहीं किया है ! मेरे पति के नाम से शिक्षा समिति भी बनाई गई! और उनके द्वारा कहा गया कि हम आपके पति के नाम की समिति बनाएंगे और आपके बच्चों को भी रोजगार मिलेगा! लेकिन यह वादे से मुकर गए हैं!और जमीन को हड़पने करने का प्रयास कर रहे हैं! मेरे पति के नाम से इन्होंने समिति बनाए और पंजीयन किया गया स्व.देवड़ा रामलाल जी स्मृति एजुकेशन सोसाइटी पांडूतलाव और साथ में मेरे पुत्र को भी इन्होंने संस्था से अलग कर दिया गया! है और जमीन अपने नाम करवा कर उसे बेचा जा रहा है! सरकार से निवेदन है! कि मुझे मेरी पैतृक कृषि भूमि जमीन रजिस्ट्री कैंसिल करके प्रदान की जाए!