बलात्कार के केस का स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस ने दिनांक 13/06/2026 को ग्राम सांभरपुरा के स्थाई वारंटी राजेश उर्फ राजू पिता मांगीलाल डावर को गिरफ्तारी करने के संबंध में । थाना शाहपुर पर माननीय न्यायालय कल्पना मरावी विशेष न्यायधीष लैंगिक अपराधो से बालको संरक्षण अधिनियम 2012 जिला बुरहानपुर न्यायालय के प्रकरण क्र एससी 08/2024 धारा 363,366 ए. 376(2) (एन), 376 (2) (के), 376(2) (च), 506 भादवि एव 5 एल/6 5जे (ii) पाक्सो एक्ट में जारी स्थाई वारंट राजेश उर्फ राजू पिता मांगीलाल डावर उम 23 साल निवासी ग्राम सांभरपुरा थाना शाहपुर जिला बुरहानपुर को दिनांक 18/12/2024 को जारी किया गया था, वारंटी राजेश उर्फ राजू पिता मांगीलाल डाबर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सांभरपुरा थाना शाहपुर को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अखिलेश मिश्रा थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर स्थाई वारंटी पतारसी कर स्थाई वारंटी राजेश उर्फ राजू पिता मांगीलाल डावर जो ग्राम सांभरपुरा से गिरफ्तारी किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा प्रधान आरक्षक गणेश पाटील, आरक्षक सोहन सेजकर की मुख्य भुमिका रही ।