योग के साथ साथ एकल कार्यकर्ता करें गांव गांव में वृक्षारोपण: विकास जैन

एकल की बी के एस 2 बैठक हुई सपन्न
गुना। एकल अभियान चम्बल भाग की BKS 2 समीक्षा बैठक शनिवार को एकल कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का विधिवत शुभारंभ
एकल अभियान पी 7 जागरण शिक्षा प्रभारी विकास जैन नखराली, श्री हरी कथा संभाग अध्यक्ष घनश्याम सिंह रघुवंशी, भाग महिला समिति अध्यक्ष आशा रघुवंशी, भाग गतिविधि प्रमुख नारायण सिंह मीणा, भाग कार्यालय प्रमुख विजय सिंह द्वारा माँ सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ आरंभ की। बैठक में गुना, शिवपुरी, बरेली, मुरैना, श्योपुर एवं डबरा से अंचल अभियान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। एकल जागरण शिक्षा प्रभारी विकास जैन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। श्री जैन ने कहा की संगठन विस्तार के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिक से अधिक प्रवास हो एवं हर विधालय ग्रामों पर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम बड़े ही भव्यता के साथ बच्चों एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति में भव्यता के साथ संपन्न हो साथ ही पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए स्वछता अभियान नदी तालावो की साफ सफाई के साथ साथ गांव गांव में फल दार एवं छायादार पौधरोपण कर वृक्षारोपण अवश्य हो। बैठक में घनश्याम रघुवंशी एवं आशा रघुवंशी ने अपने विचार रख समिति विस्तार की बात कही। श्री जैन ने बताया की बैठक में गत माह हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा वनाई गई जिसमें 21 जून योग दिवस का कार्यक्रम 6 अंचलों के 1275 विधालय ग्रामों पर मनाया जायेगा। इसी के साथ ही पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए हर विधालय ग्राम पर 30_30 पौधे टोटल 36 हजार पौधरोपण का लक्ष्य बनाया गया। बैठक में गुना अंचल अभियान प्रमुख अर्जुन सिंह, शिवपुरी से पप्पू सिंह नायक, श्योपुर से सीताराम खंडेल, डबरा से बेताल सिंह, बरेली, खिलान सिंह, मुरैना से अवधेश बघेल सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थिति रही।