नव नियुक्त पदाधिकारियों की परिवर्तन यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत

शकील खान मनावर से 9755 49 8752मनावर उमरबन क्षेत्र में कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मान, अभिनंदन एवं परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदेश महामंत्री वनोपज प्रकोष्ठ दि दिनेश राठौड़, प्रदेश सचिव करणसिंह तोमर दरबार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशसिंह भाटिया का यात्रा मार्ग के विभिन्न गांवों और कस्बों में भव्य स्वागत किया गया।परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ बाकानेर से हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर धार-महू लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल उमरबन महिला अध्यक्ष सुमन दीदी यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।यात्रा जब मनावर पहुंची तो धार जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष सुनील स्टार ने अपने साथियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गांधी चौराहे पर मनावर विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष संग्राम सिंह सोलंकी (चिकली) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।इसके पश्चात यात्रा अजंदी, देदला, बोरूद, सिंघाना, गणपुर और सिरसी होते हुए देवगढ़ पहुंची। प्रत्येक स्थान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा नेताओं का आत्मीय स्वागत किया गया।दोपहर बाद यात्रा सालतलाई, एकलबारा, अच्छेडा, पिपलाज, करोली, बड़गांवखेड़ जो तपुर अजंदा और लिम्बी पहुंची। यहां भी जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए, ढोल-ताशों और फूलमालाओं से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।यात्रा के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमजन की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है और परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है।दिनभर चले इस कार्यक्रम का समापन पुनः बाकानेर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। पूरे यात्रा मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसमर्थन देखने लायक रहा। कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।