एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मधुसूदनगढ़-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत राघोगढ़ की ग्राम पंचायत जामनेर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जनपद पंचायत राघोगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरी शंकर राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत जामनेर के शांति धाम परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने हरियाली को बढ़ाने का संकल्प लिया इस मौके पर ग्राम पंचायत जामनेर के सरपंच कल्याण सिंह यादव ,पप्पू भील भाजपा मंडल अध्यक्ष ,पुरुषोत्तम शर्मा डोंगर, पप्पी साहू जामनेर, रतन सिंह विश्वकर्मा, अभिषेक सेन ग्राम रोजगार सहायक आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे सभी ने गांव को पर्यावरण एवं स्वच्छता का संदेश दिया