कसरावद की ग्राम सामेड़ा में समाज सेवा की एक अनुकरणीय मिशाल पेश किस्वर्गीय सीताबाई पटेल की पगड़ी रस्म में उनके परिवार ने 17000 मूल्य का तपेला दान किया

। रिपोर्टर नवीन रायलीग्राम सामेडा में स्वर्गीय सीता बाई पटेल की पगड़ी समारोह के अवसर पर उनके पुत्र अमरसिंह पटेल एवं दिलीपसिंह पटेल तथा उनके पुत्र सुरेन्द्र सिंह और पवन सिंह द्वारा राजपूत धर्मशाला में समाज के उपयोग हेतु लगभग 17,000 रुपये मूल्य का एक बड़ा तपेला दान किया गया। इस सामाजिक एवं सराहनीय पहल की ग्राम के वरिष्ठजनों ने प्रशंसा की। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यक्ति दशरथ सिंह पटेल, भीम पटेल, सुखलाल सिंह, बदाम सिंह सहित उपस्थित समाजजनों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सहयोग, सेवा और आपसी एकता की भावना को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के प्रमुख दशरथ सिंह पटेल ने कहा कि समाज की पहचान केवल परंपराओं से नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग की भावना से बनती है। आज अमरसिंह जी, दिलीपसिंह जी एवं उनके परिवार ने धर्मशाला के लिए तपेला दान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। हम सभी को समाजहित में ऐसे योगदान के लिए आगे आना चाहिए।”कार्यक्रम में ग्राम के नागरिक भीम पटेल, पंडित सुधीर शर्मा, सोहन सेन, नरेंद्र कंडेस्टर, करण पटेल (दोगावां) सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।