Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर नगर परिषद शाहपुर ने दिया “सेवा मेरा योगदान” का संदेश

By Mohan Sharma
October 2, 2026 3 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर परिषद द्वारा सेवा संकल्प अभियान-2026” एवं “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान अंतर्गत स्वच्छता शपथ सम्मान समारोह, परिषद् बैठक, एक पेड़ माँ के नाम एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई आदि गतिविधियों का आयोजन हुवा शाहपुर, 02 अक्टूबर 2026राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर परिषद शाहपुर में “सेवा संकल्प अभियान-2026” एवं “स्वच्छता ही सेवा-2026” अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं सुंदर शाहपुर का संदेश दिया गया।नगर परिषद् सभागृह में माल्यार्पण, बैठक एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद सभागृह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया गया। साथ ही 4 प्रकार से कचरे का पृथक्करन कर कचरा गाड़ी में अलग अलग देने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की जागरूकता, विस्तृत जानकारी दी गई, निकाय के सार्वजनिक स्थलों एवं वार्ड क्रमांक 05 अमरावती नदी किनारे, बखारी रोड पर “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए सफाई एवं स्वच्छता अभियान, अमरावती नदी की सफाई तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की।अमरावती नदी क्षेत्र में श्रमदान एवं सफाई के माध्यम से जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संदेश दिया गया, वहीं वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित शाहपुर के संकल्प को मजबूत किया गया।“सेवा मेरा योगदान” से दिया जनभागीदारी का संदेशनगर परिषद शाहपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वच्छता गतिविधियों तक सीमित न रहते हुए नागरिकों में यह भावना विकसित करना रहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। गांधी जी के स्वच्छता एवं सेवा के विचारों को आत्मसात करते हुए श्रमदान के माध्यम से समाज में सेवा भावना और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छ शाहपुर–सुंदर शाहपुर”, “स्वच्छता में सहभागिता–शाहपुर की जिम्मेदारी” एवं “सेवा से स्वच्छता, स्वच्छता से स्वस्थ समाज” का संदेश नागरिकों तक पहुंचाया गया।जनप्रतिनिधियों एवं निकाय अमले की रही सहभागिताकार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल पाटील, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल महाजन, पार्षद विजय दौड़े, शेख जब्बार खा, शेख ताजुद्दीन शेख युसूफ, एल्डरमैन श्री राजाराम अटोलकर, श्री रवि जैन, श्री प्रकाश महेश्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आकाश राखोंड़े, जप्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान, श्री जगन्नाथ महाजन, श्री रतनसिंग रावत, श्री ईश्वर वरखेडे, श्री अभिषेक जवरे, श्री वसंत महाजन, श्री राजू महाजन, सफाई दरोगा विनोद इंगले, बालू जंजाल सहित समस्त कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।नगर परिषद शाहपुर द्वारा “सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं “स्वच्छता ही सेवा-2026” के अंतर्गत निरंतर विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गांधी जी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने “सेवा मेरा योगदान” की भावना को साकार करते हुए स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं हरित शाहपुर के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान की।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से निंबोला में बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज अंग्रेजों के जमाने की पुलिया टूटेगी

Next

पाच ज़रूरतमंदों महिलाओं को रोजगार हेतु शैली कीर ने धर्मपत्नी हरप्रीत कीर के जन्मदिन पर सिलाई मशीन भेंट की

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER