गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम

रिंगोल, विकासखंड चंद्रशेखर आजाद नगर, जिला आलीराजपुर।आज 2 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला आलीराजपुर के अंतर्गत विकासखंड चंद्रशेखर आजाद नगर, सेक्टर बरझर के ग्राम रिंगोल में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान शासकीय बालक छात्रावास रिंगोल परिसर में पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।इसके पश्चात ग्राम पंचायत रिंगोल में ग्राम सभा का आयोजन किया गया,

जिसमें ग्राम विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच महेश भूरिया, सचिव राजेश परमार, रोजगार सहायक केशव भाबर, पशु चिकित्सक डॉ. प्रकाश बामनिया, सेक्टर प्रभारी संजय बामनिया, सचिव महेश जादव, छात्रावास अधीक्षक मंगलसिंह कोचरा मेहुल गणावा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति एवं ग्राम विकास के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
