सांसद बंटी विवेक साहू आज पिपरिया कला में करेंगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ और अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू आज 2 अक्टूबर को जहां पिपरिया कलां में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे वही जिले में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सांसद श्री साहू आज सुबह 7 बजे अनगढ़ हनुमान मंदिर छिन्दवाड़ा में सेवा मेरा योगदान गतिविधियों के तहत एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छताकर्मियों का सम्मान करते हुए प्लास्टिक मुक्त परिसर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांसद श्री साहू दोपहर 12 बजे ग्राम पिपरिया कलां में सेवा संकल्प अभियान एवं 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत गोंदरा के ग्राम राजना में आंगन मिलन सेवा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे परासिया के ग्राम छिन्दा सेठिया में स्थित दुर्गा ग्राउण्ड में आयोजित विशाल इनामी दंगल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।