Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की अनुशंसा से गंभीर बीमारियों के इलाज में परिवारों को मिला राहत का संबल

By Mohan Sharma
October 1, 2026 2 Min Read
0

** रमाकांत मोरे किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट, कैंसर और हार्ट सर्जरी के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 18 प्रकरणों में 41.50 लाख रुपये स्वीकृत- कठिन समय में आर्थिक मदद बनी सहारा, लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी जी और सांसद पाटील का जताया आभारबुरहानपुर। परिवार में किसी सदस्य को किडनी ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लांट, कैंसर या हार्ट सर्जरी जैसी गंभीर बीमारी हो जाए तो इलाज की चिंता के साथ उसके खर्च का बोझ भी परिवार को परेशान करता है। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत और संबल बनती है। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की अनुशंसा पर वर्ष 2026 में अब तक संसदीय क्षेत्र में 18 प्रकरणों में कुल 41 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृत यह सहायता किडनी ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लांट, कैंसर, हार्ट सर्जरी सहित अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए प्रदान की गई है। महंगे उपचार के बीच राहत राशि स्वीकृत होने से मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के खर्च को लेकर बड़ी चिंता के दौर में आर्थिक सहारा मिला है। *18 परिवारों तक पहुंची मदद* प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की सहायता पाने वालों में श्री भूपेंद्र चौहान को राशि 3 लाख, श्री निखिलेश नवग्रह 3 लाख,श्री पुरुषोत्तम 3 लाख,श्रीमती किरण बाई 3 लाख,श्री संतोष व्यास 50 हज़ार,श्रीमती जयश्री 50 हज़ार ,हुनैद हुसैन 3 लाख, श्री अनुराग मीणा 3 लाख, जैद शेख 50 हज़ार, श्री राधेश्याम 3 लाख, श्री पवन भावसार 3 लाख, श्रीमती सुशीला बाई 50 हज़ार,श्री दिनेश पटेल 3 लाख, श्री विनोद पंजाबी 3 लाख, श्री सलीम खान 50 हज़ार, श्री संजय बुल्लोर 3 लाख, श्री किरण सोलंकी 3 लाख एवं श्री विजय सिंह 3 लाख शामिल हैं। *धन्यवाद मोदी जी* सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं लगातार संचालित हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभारी हू। आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिलने वाली सहायता गंभीर बीमारियों से जूझ रहे परिवारों के लिए आर्थिक संबल उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री जी द्वारा जरूरतमंदों के लिए सहायता उपलब्ध कराने तथा सांसद श्री पाटील द्वारा उनके प्रकरणों की अनुशंसा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सीतापुर निमपडाव आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रम

Next

प्राचार्य देवीदास चौहान हुए सेवा निवृत्त नवागत प्राचार्यवर्षा महाजन ने संभाला पदभार रमाकांत मोरे बुरहानपुर शहर के मुकबधिर अंध विद्यालय के प्राचार्य

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER