Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

14,760 लीटर अवैध बीयर से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

By Mohan Sharma
October 1, 2026 2 Min Read
0


शकील खान मनावर 9755 49 87 52
मनावर पुलिस की कार्रवाई, शराब व ट्रक समेत ₹55.44 लाख का मशरूका जब्त

मनावर। जिला धार।। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनावर पुलिस की बाकानेर चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14,760 लीटर अवैध बीयर से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर शराब और ट्रक सहित करीब ₹55.44 लाख का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खलघाट की ओर से मनावर की तरफ ट्रक क्रमांक GJ 06 BT 4066 में बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर धनखेड़ी फाटा पर घेराबंदी कर ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर इसमें माउंट एवरेस्ट कंपनी की ‘माउंट 6000’ बीयर की 1,230 पेटियां मिलीं। प्रत्येक पेटी में 24 कैन और प्रत्येक कैन 500 मिली का था।

पुलिस ने वाहन चालक योगेश पिता श्रवण योगी (22), निवासी ग्राम बिल्लोद, थाना बेटमा, जिला इंदौर को गिरफ्तार किया है। ट्रक की अनुमानित कीमत ₹15 लाख और बीयर की कीमत ₹40,44,240 बताई गई है।

ट्रक स्वामी राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर के संबंध में भी पुलिस विवेचना कर रही है। पुलिस आरोपी से शराब के स्रोत, परिवहन और गंतव्य के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन, एएसपी विजय डावर, एएसपी पारुल बेलापुरकर एवं एसडीओपी मनावर दीपांशु के मार्गदर्शन तथा टीआई मनावर राजेश यादव और बाकानेर चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार के नेतृत्व में की गई। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

वार्ड 13 में आंगन मिलन कार्यक्रम, बच्चों व माताओं से हुआ आत्मीय संवाद

Next

हिंदी पखवाड़ा के तहत समापन एवं पुरस्कार संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER