प्रतिमा विसर्जन के स्थान पर पुनः उपयोग की पहल करने वाले जय मां भवानी गणेश मित्र मंडल का ताप्ती सेवा समिति ने किया सम्मान

रमाकांत मोरे बुरहानपुर | पर्यावरण संरक्षण एवं मां ताप्ती की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा चलाए जा रहे प्रतिमा पुनः उपयोग अभियान के अंतर्गत जय मां भवानी गणेश मित्र मंडल, छोटा बोरगांव की अनुकरणीय पहल पर मंडल के सदस्यों का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।जय मां भवानी गणेश मित्र मंडल ने श्री गणेश प्रतिमा का पारंपरिक विसर्जन करने के स्थान पर उसे खामनी के अन्य गणेश मंडल को सौंपकर प्रतिमा के पुनः उपयोग की प्रेरणादायी पहल की। मंडल के इस प्रयास से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां ताप्ती की स्वच्छता के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने मंडल के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिमा का पुनः उपयोग करने जैसी पहलें समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समिति द्वारा ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक गणेश मंडलों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, सचिव धर्मेंद्र सोनी, वरिष्ठ मार्गदर्शक देवचंद शर्मा, राजकुमार बछवानी, योगेश महाजन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यूसुफ खान, प्रवक्ता विवेक हकीम, राजेश भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।जय मां भवानी गणेश मित्र मंडल के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:अध्यक्ष: भूषण पाटीलउपाध्यक्ष: देवेंद्र चौधरीकोषाध्यक्ष: मुकेश पाटिलकार्यकर्ता: आकाश पाटिल, मनन पाटिल, लोकेश पाटिल, अंकुश राजपूत, विशाल पाटिल एवं प्रशांत पाटिल।ताप्ती सेवा समिति ने मंडल के सभी सदस्यों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी गणेश उत्सव के दौरान पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और अन्य मंडल भी प्रतिमा पुनः उपयोग के इस अभियान से प्रेरणा लेंगे। यह जानकारी ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर के अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत जी ने दी ।