कसरावद क्षेत्र में कल होने जा रहे जिला पंचायत के उपचुनाव में ऊट किस करवट बैठेगा

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद तहसील के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 में जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के निधन से रिक्त हुई सीट के लिए उपचुनाव के लिए कल मतदान होने जा रहा है जो सुबह 7:00 बजे से शुरू हो जाएगा कांग्रेस भाजपा एवं बहुजन की उम्मीदवारों की जीत के लिए तीनों पार्टियों के नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं पिछले चुनाव में कांग्रेस के रमेश यादव कसमकश मुकाबले में 156 वोटो से बिजयी घोषित किए गए थे परंतु इस बार बहुजन उम्मीदवार राजाराम खांडे के चुनाव में खड़ा होने से स्थिति बड़ी रोचक हो गई है इसीलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि कौन उम्मीदवार जीतेगा इसीलिए दोनों पार्टी के नेता अपने अपने उम्मीदवार का जीत का दावा कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भारत यादव के पक्ष में कसरावद विधानसभा के विधायक सचिन यादव विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मंडलोई योगेंद्र चौहान राजेश यादव महेश यादव एडु सरपंच आदि चुनाव प्रचार कर रहे हैं

इन सब के अनुसार इनका कहना है कि कांग्रेस उम्मीदवार की स्थिति काफी अच्छी है क्योंकि वर्तमान समय में किसान खाद बिजली एवं अपने उपज के सही मूल्य में मिलने से बहुत परेशान है ऐसी स्थिति में वह भाजपा के उम्मीदवार को कतई वोट नहीं देगा हम लगभग 500 से 1000 वोट से जीतेंगे ऐसा कांग्रेस पक्ष का दावा है वहीं भाजपा की उम्मीदवार योगेश यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पूर्व विधायक आत्माराम पटेल जितेंद्र पाटीदार महेंद्र यादव पवन सिंह राठौड़ राजेश पाटीदार हेमंत सोनी यशवंत सिंह राठौर भागीरथ पाटीदार सहित कई नेता बहुत मेहनत कर रहे हैं भाजपा पक्षी के नेताओं का कहना है कि पिछले चुनाव में हमारे से थोड़ी सी चुक हो गई थी एवं इस बार हम अच्छे वोटो से चुनाव जीतेंगे दोनों पार्टी के उम्मीदवारों के बीच तीसरे उम्मीदवार राजाराम भीमा खांडे के खड़ा होने से अभी यह कहना मुश्किल हो गया कि उनकी पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा