पंचायत सदस्यों की कार्यशाला में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका की गारंटी मिशन की दी जानकारी


रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिलेके खकनार में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत), संकुल खकनार द्वारा पंचायत सदस्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए 36 पंच एवं सरपंचों ने सहभागिता की।कार्यशाला के मुख्य वक्ता जनपद पंचायत खकनार के वीबीजी रामजी योजना के ब्लॉक समन्वयक आशीष कूड़ेकर ने विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका की गारंटी मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवार किस प्रकार रोजगार एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उद्यानिकी विभाग के अभिषेक पटेल ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उद्यानिकी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं पशुपालन विभाग के डॉ. कमलेश बिरला ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए वीबीजी रामजी योजना के माध्यम से उपलब्ध अवसरों एवं लाभों की जानकारी दी।कार्यशाला के दौरान ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नागझिरी के सरपंच दुर्गा बाई नंदलाल ने अपने पंचायत कार्यों एवं अनुभवों को साझा करते हुए अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को प्रेरित किया।कार्यशाला में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के कार्यों एवं अवधारणा की प्रस्तुति कृष्णपाल सिंह द्वारा की गई। उन्होंने पंचायतों के साथ मिलकर ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन एवं समुदाय की भागीदारी को मजबूत करने के प्रयासों की जानकारी दी।कार्यशाला का संचालन पुजा गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रदीप साहू ने किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने योजनाओं को समझने तथा ग्रामीण परिवारों तक उनका लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।