Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

जीआरव्हाय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बोरावां में उत्साहपूर्वक मनाया फार्मासिस्ट दिवस 2026

By Mohan Sharma
September 26, 2026 3 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के माध्यम सेविद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा और नवाचारजीआरव्हाय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बोरावां में 24 एवं 26 सितंबर 2026 को फार्मासिस्ट दिवस 2026 का आयोजन उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में फार्मेसी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके ज्ञान, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति, नवाचार एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना था ।इस वर्ष फार्मासिस्ट दिवस की आधिकारिक थीम ’स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण’ तथा उप-थीम ’“स्वस्थ भारत – रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबला” रही। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने फार्मेसी एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साहकार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए फार्मेसी शपथ ग्रहण, भाषण एवं काव्य-पाठ प्रतियोगिता, पोस्टर प्रस्तुतीकरण, औषधि रूप एवं सौंदर्य प्रसाधन निर्माण प्रतियोगिता, फार्मा उद्योग मॉडल प्रतियोगिता,

नारा लेखन एवं फार्मेसी कार्टून प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।इसके साथ ही खाद्य महोत्सव, विषय आधारित नाटक एवं विज्ञापन अभिनय, विषय आधारित नृत्य तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने भी आयोजन को आकर्षक और जीवंत बनाया। विद्यार्थियों ने प्रत्येक गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और टीमवर्क का प्रभावी प्रदर्शन किया।रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रति जागरूकता का दिया संदेशकार्यक्रम में ’’रोगाणुरोधी प्रतिरोध’’ जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषय को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों एवं रचनात्मक माध्यमों से एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के जिम्मेदार एवं विवेकपूर्ण उपयोग तथा इनके अनावश्यक प्रयोग से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने यह रेखांकित किया कि बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य में फार्मासिस्ट रोगी देखभाल, दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग तथा जनस्वास्थ्य जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएंइस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव ने अपने संदेश में फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ’’स्वस्थ समाज के निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का ज्ञान, नवाचार और सेवा भावना ही भविष्य की मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला बनेगी।उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे समय में फार्मेसी के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विशेष रूप से रोगाणुरोधी प्रतिरोध जैसी गंभीर चुनौती के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।अरुण यादव ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए अपने संदेश में कहा कि ’’शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि उस ज्ञान का उपयोग समाज और मानवता की सेवा में करना है।’’ उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान के शिक्षकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।प्राचार्य के मार्गदर्शन में हुआ आयोजनफार्मासिस्ट डे का आयोजन जीआरवाई इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बोरावां के प्राचार्य डॉ. सुजीत पिल्लई के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में डॉ. निधि नामदेव की प्रमुख भूमिका रही, जबकि श्रीमती सोनम कुकलोरिया एवं सुश्री आयुषी पाटुद ने समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया

।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मानकार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। फार्मासिस्ट दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ फार्मेसी के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा संबंधी महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया। पूरे आयोजन के माध्यम से ’’ज्ञान, रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता, नवाचार और टीम भावना’’ को बढ़ावा मिला तथा स्वस्थ और सशक्त भविष्य के निर्माण में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया ।जीआरवाई इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बोरावां द्वारा आयोजित फार्मासिस्ट दिवस 2026 विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव रहा।मीडिया प्रभारी

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

पुंजापुरा में सेवा संकल्प यात्रा का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया स्वागत

Next

श्री गणेश जी को मातृशक्ति महिलाओं ने दी अनंत चतुर्दशी पर बिदाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER