रिटायर फौजी अरुण पाटिल बने उपभोक्ता अधिकार संगठन के नेपानगर तहसील नगर अध्यक्ष

सुरज दहे जिला बुरहानपुर /नेपानगर :-उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरुण कुमार तिवारी के निर्देश अनुसार एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन की सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए रिटायर फौजी श्री अरुण पाटिल को नेपानगर तहसील का नया नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष की लहर है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद उपभोक्ता अधिकार संगठन बुरहानपुर के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री प्रीतम महाजन ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर नव-नियुक्त नगर अध्यक्ष श्री अरुण पाटिल का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी

।इस अवसर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष श्री अरुण पाटिल ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नेपानगर क्षेत्र में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें जागरूक करना और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी श्री प्रीतम महाजन, श्री अजय बारी ,श्री अशोक महाजन, श्री संजय सिंह , आदी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।