उमंग दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,उमंग दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, गतिविधियों में उत्साह से लिया हिस्साथीम रही- ‘उमंग है तो जिंदगी में रंग है’, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस के तहत हुआ आयोजन

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन में मंगलवार को उमंग दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित उमंग दिवस की थीम ‘उमंग है तो जिंदगी में रंग है’ रही। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला नंदन तिवारी मौजूद रहे।

विशेष अतिथियों में राजेश यादव, मेंटर हेल्थ काउंसलर अभिषेक तिवारी, मोहित गुप्ता और मेंटर मिथुन यादव शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उमंग दिवस के उद्देश्य और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस तरह की गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर किया जोरदार स्वागत।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इनमें सहभागिता की और अपनी कला, रचनात्मकता तथा प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। विद्यालय परिसर में बच्चों की प्रस्तुतियों और गतिविधियों से उमंग का माहौल बना रहा।विद्यालय के प्राचार्य एलएन प्रधान ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं।जिले के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में भी‘उमंग दिवस’ का आयोजन कियाकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, जीवन कौशल विकसित करना, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ एवं जागरूक नागरिक के रूप में उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना रहा।शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

उमंग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में आमंत्रित अतिथियों एवं विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों से संवाद किया गया।किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, मानसिक तनाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इसी क्रम में डीईओ श्री तिवारी ने छात्राओं से संवाद करते हुए स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कींउमंग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, उमंग प्रभारी श्रीमती प्रगति सोनी, पवन सोनी, दिलशाद खान, शिवानी रघुवंशी सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।