पूर्व जनपद सदस्य देवराम खेड़े की पत्नी भूरी बाई का निधन

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद। माकड़खेड़ा निवासी बलाई समाज के समाजसेवी एवं पूर्व जनपद सदस्य देवराम खेड़े की पत्नी स्वर्गीय भूरी बाई खेड़े का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, समाजजनों एवं परिचितों में शोक की लहर है।स्वर्गीय भूरी बाई के पुत्र अनिल खेड़े एवं एडवोकेट सुनील खेड़े सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देते हैं। परिवार द्वारा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाए जाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय भूरी बाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की उन में प्रमुख रूप से, वरिष्ठ समाजसेवी मांगीलाल गाड़गे, जनपद अध्यक्ष राजेश बागदरे अनिल यादव परशुराम यादव मंसाराम वर्मा इंदर सिंह राठौड़ लक्ष्मण पटेल सेवक राम चौबे अबरार पठान नवीन रायली, संतोष पीपलदे सहित अनेकसमाजजनों एवं परिचितों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।