नया बाजार का राजा में गूंजेगी महाआरती की भव्य गूंज, शिवम् मित्र मंडल ने किया महाआरती एवं भंडारे का आयोजन

चंद्रशेखर आजाद नगर। नया बाजार में शिवम् मित्र मंडल, नया बाजार का राजा के तत्वावधान में आगामी 24 सितंबर 2026, गुरुवार को भव्य महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आयोजन के तहत शाम 6 बजे महाआरती का आयोजन होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मित्र मंडल द्वारा तैयारियां की जा रही हैं तथा क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।शिवम् मित्र मंडल ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाआरती में शामिल होने तथा प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।स्थान: नया बाजार, चंद्रशेखर आजाद नगरदिनांक: 24 सितंबर 2026, गुरुवारमहाआरती: शाम 6 बजे