जलझूलनी एकादशी पर भगवान का भव्य नगर भ्रमण, झूले को कंधों पर उठाकर चले भक्त

संवाददाता जिला ब्यूरो ग्रामीण धार बदनावर से माही राठौड़ *चिराखान। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में डोल ग्यारस का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।जलझूलनी एकादशी पर्व पर गांव में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को ग्रामीणों ने भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें फूलों से सुसज्जित झूले में विराजित किया गया। ढोल-ढमाकों और जय श्री कृष्ण के जयघोष के साथ भगवान का डोला नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।भगवान श्रीकृष्ण के फूलों से सजे झूले को अपने कंधों पर उठाकर पूरे नगर का भ्रमण कराया।दोपहर पश्चात श्री राम मंदिर से भगवान का विशेष श्रृंगार कर झूले में विराजमान किया गया और भगवान का जल विहार कराया गया। तत्पश्चात नगर की प्रत्येक गली-मोहल्ले में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया।झुले मे विराजमान होकर जब भगवान निकले तो लोगों ने भगवान की हर घर पर माताओं-बहनों ने आरती उतारी और श्रीफल, फल-फूल व अन्नदान कर खोल भराई।झुले के साथ युवाओं की टोली भजन-कीर्तन करते हुए झूले को कंधा देती चली। हर भक्त की यही इच्छा थी कि उसे भी भगवान के झूले को कंधा देने का सौभाग्य प्राप्त हो।महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।