Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत

By Mohan Sharma
September 22, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मानवर

सेवा यात्रियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों ने दर्ज कराई सहभागितामनावर,:-देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत काशी से वडनगर से वाराणसीएक यात्रा सेवा के नाम मनावर नगर में दोनों यात्रा का जल, जन सेवा संकल्प कलश एवं बाइक यात्रा का मनावर विधानसभा क्षेत्र में आत्मीय स्वागत किया गया गुजरात के वडनगर से निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा की सेमल्दा फाटे पर यात्रा विधानसभा संयोजक एवं विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज के नेतृत्व में अगवानी की इस अवसर पर बाइक यात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। यात्रा के मनावर नगर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल, चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि गांधी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों एवं नागरिकों का स्वागत-सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों ने धन्यवाद की दीवार पर हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।प्रातःकाल भगवान बंकनाथ महादेव के दर्शन पूजन कर दीप प्रज्वलित कर यात्रा आगे की ओर प्रस्थान की। भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस बाइक यात्रा का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, सुरमा सोलंकी, भाजपा कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, पिंकी वान्केल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल बृजवासी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, धीरज बालेश्वर, लालसिंह बर्मन, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सोहन सोलकी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री मयूर पाटीदार दिलीप कुमरावत, नितिन मंडवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।दिनांक 22/09/2026फोटो..

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सितावन। रेंजर सत्येंद्र ठाकुर के सानिध्य में तेंदू पत्ता लाभांश से सामग्री वितरण का भव्य आयोजन

Next

कसरावद में सेवा केयर क्लीनिक का शुभारंभ, अब ECG और हृदय रोगों का इलाज एक ही जगह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER