Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ashoknagar

अशोकनगर पुलिस की तत्परता, विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी एवं उसके सहयोगी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया

By Mohan Sharma
June 11, 2026 2 Min Read
0

’ पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।* इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में एवं एसडीओपी मुंगावली श्रीमति सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना सेहराई द्वारा विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी एवं उसके सहयोगी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.06.2026 को थाना सेहराई में एक विवाहिता महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21.05.2026 को उसके देवर के मौसी के लड़के द्वारा उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने में उसके देवर द्वारा आरोपी का सहयोग किया गया तथा घटना के उपरांत दोनों आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर भयभीत किया गया। इसी कारण पीड़िता तत्काल घटना की जानकारी अपने पति को नहीं दे सकी। लगभग 15 दिन बाद साहस जुटाकर पीड़िता ने अपने पति को घटना से अवगत कराया, जिसके पश्चात दोनों थाना सेहराई पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादिया की रिपोर्ट के आधार पर थाना सेहराई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभारीता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी सेहराई उनि0 धर्मेश दांगी के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पतारसी की गई। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी रिषभ कुशवाह तथा उसका सहयोगी प्रेमनारायण इंदौर की ओर फरार होने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सेहराई उपनिरीक्षक धर्मेश दांगी ,सहायक उपनिरीक्षक गोपाल सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक अतेन्द्र यादव,प्रधान आरक्षक रामलखनमहिला प्रधान आरक्षक लता विश्वकर्मा, आरक्षक रोहित रघुवंशी, आरक्षक प्रीतम,महिला आरक्षक मधु की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

गुना गुनिया नदी को मिलेगा नया स्वरूप, पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण परियोजना का हुआ विस्तृत निरीक्षण

Next

अशोकनगर – कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत कोलुआ पहुंचकर ग्रामवासियों से संवाद स्थापित किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER