Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

आलीराजपुर में ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की बैठक, छात्र-युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर

By Mohan Sharma
September 18, 2026 3 Min Read
0

आलीराजपुर। इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक बैठक एवं छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-युवा साथी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य इंदौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आलीराजपुर जिले से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि 19 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में छात्रों एवं युवाओं के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं तथा उनकी शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा होना आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में छात्र एवं युवा साथियों से संपर्क करें और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पंजीयन कराएं।

उन्होंने कहा कि आलीराजपुर जिले के कई युवा शिक्षा एवं रोजगार के लिए इंदौर सहित अन्य शहरों में रहते हैं। ऐसे युवाओं तक भी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचें और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने गांव-गांव में युवाओं से संवाद करने तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को संगठन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी छात्रों एवं युवाओं से उनके मन की बात जानेंगे। उन्होंने कहा कि युवा आज शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और अपने भविष्य को लेकर कई सवालों से जूझ रहे हैं। ऐसे में छात्रों के साथ सीधे संवाद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की।जिला कांग्रेस कॉर्डिनेटर गिरीश जैसवाल ने कहा कि कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि परिवार, रिश्तेदारों, गांवों और शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-युवाओं से संपर्क कर उनका पंजीयन कराया जाए। साथ ही इंदौर में अध्ययनरत आलीराजपुर जिले के विद्यार्थियों से भी संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम से जोड़ा जाए।बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्र-युवा संवाद को लेकर अपने सुझाव भी रखे। शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं के अवसर और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से सामने लाने के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी आलीराजपुर के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कहीआलीराजपुर में आयोजित छात्र-युवा संवाद एवं कांग्रेस संगठन की बैठक में उपस्थित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा साथी उपस्थित रहे!!

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद नगर में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई

Next

गीता गुप्ता को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट जयपुर की राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER