Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

मकान में भीषण आग, ई-रिक्शा समेत लाखों का सामान जलकर खाकश्रीजी पुरम कॉलोनी में हादसा; पूर्व डीईओ एमएल राठौरिया का है मकान, फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने का आरोप

By Mohan Sharma
September 17, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन। रायसेन। शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित ताजपुर रोड पर ग्लोबल स्कूल के पास श्रीजी पुरम कॉलोनी में शाम एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। हादसे में मकान के अंदर रखा ई-रिक्शा भी सामान सहित जलकर खाक हो गया। आगजनी में लाखों रुपए का सामान जलने की बात सामने आई है। हालांकि आग से हुए कुल नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीजी पुरम कॉलोनी में स्थित यह मकान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया का बताया जा रहा है। शाम के समय मकान से धुआं उठता दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए और इसकी सूचना नपा प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड को दी।कई घंटे तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने की शिकायत….स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगने की सूचना समय पर दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचने में काफी देर हुई। आग लगातार बढ़ती रही ।, जिससे मकान में रखा सामान और ई-रिक्शा जल गया। आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने अपने स्तर पर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा…आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई। आग पर काबू पाने के बाद मकान में जले सामान को बाहर निकाला गया।शॉर्ट सर्किट की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं…

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग किस वजह से लगी, इसकी वास्तविक जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आगजनी की घटनाओं के दौरान समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना में भी फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने के आरोपों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा आग लगने के कारण तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।च

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय आलीराजपुर मध्यप्रदेश द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन – एक जन -जागरूकता पहल

Next

कसरावद नगर में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER