कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने कराया संगीतमय सुंदरकांड

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नाका पैनल द्वारा नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर विश्वास जिनिंग परिसर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया।मंगलवार रात आयोजित सुंदरकांड में बड़ी माता भजन मंडल के सदस्यों ने संगीतमय चौपाइयों और भजनों की प्रस्तुति दी। ‘दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में’ सहित कई भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। देर रात तक पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।नाका पैनल के अजय मंडलोई ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारा बढ़ता है।
