Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

शहर में पहली बार आज 17 सितंबर को लगेगा आधार जन समाधान शिविर,UIDAI भोपाल की टीम सुनेगी समस्याएं, लंबित और जटिल मामलों में देगी जरूरी मार्गदर्शन; सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजन

By Mohan Sharma
September 16, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। जिले के नागरिकों की आधार संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए रायसेन शहर में पहली बार विशेष “आधार जन समाधान शिविर” आयोजित किया जा रहा है। शिविर 17 सितंबर को रायसेन आधार सेवा केंद्र पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा। इसमें UIDAI भोपाल की विशेष टीम मौजूद रहेगी।शिविर में आधार से जुड़े लंबित प्रकरणों, तकनीकी दिक्कतों और प्रक्रियात्मक समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। UIDAI के अधिकारी नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनकर प्रकरण के अनुसार आवश्यक जांच, कार्रवाई और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा,एसडीएम मनीष शर्मा आधार केंद्र रायसेन के मैनेजर कमल सिंह जाटव के अनुसार, जटिल मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी….जिले के ऐसे नागरिक, जिन्हें आधार में किसी भी प्रकार की समस्या है या उनका प्रकरण लंबे समय से लंबित है, वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या बता सकते हैं। नागरिकों से कहा गया है कि वे आधार संबंधी समस्या से जुड़े मूल दस्तावेज और आवश्यक प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं। इससे प्रकरण की जांच और आगे की कार्रवाई में सुविधा होगी।सीधे UIDAI अधिकारियों से रख सकेंगे समस्या….शिविर की खास बात यह है कि नागरिकों को आधार संबंधी जटिल मामलों में सीधे UIDAI भोपाल की टीम के सामने अपनी समस्या रखने का मौका मिलेगा। अधिकारियों द्वारा प्रकरण के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया समझाई जाएगी और समाधान के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि आधार से संबंधित समस्या, लंबित प्रकरण या किसी प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन की जरूरत है तो वे 17 सितंबर गुरूवार को रायसेन आधार सेवा केंद्र पहुंचें। शिविर का उद्देश्य नागरिकों की आधार संबंधी समस्याओं की सुनवाई कर उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जल्द समाधान उपलब्ध कराना है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

धार्मिक शिविर का शुभारंभ

Next

फ्लोराइड का ज्यादा स्तर बच्चों के दांत बिगाड़ रहा, चार गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने की जांचफ्लोराइड का ज्यादा स्तर बच्चों के दांत बिगाड़ रहा, चार गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने की जांचकल्याणपुर, भूरेरू, कस्बा चौका और देवलापुर के स्कूलों में लगा शिविर; संभावित डेंटल फ्लोरोसिस वाले बच्चों के यूरिन और पानी के सैंपल लिए

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER